Breaking News

भारतीय किसान यूनियन में बड़ा फेरबदल, टिकैत गुट से अलग होकर जुड़े दर्जनभर सदस्य

 

 

*खबर दृष्टिकोण संवाददाता*

 

*कुकरा खीरी।* भारतीय किसान यूनियन के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिला। तहसील गोला के विकासखंड बांकेगंज क्षेत्र के गांव खंजनपुर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उस समय बड़ा परिवर्तन देखने को मिला जब भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट से अलग होकर एक दर्जन से अधिक सदस्यों ने यूनियन (अराजनैतिक) की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जोशन ने नए जिला महासचिव रेशम सिंह सहित सभी सदस्यों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

जोशन ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को उठाकर उन्हें न्याय दिलाना है। उन्होंने बताया कि यह संगठन एक परिवार की तरह है और सभी सदस्यों को मिलजुलकर किसानों के हितों के लिए कार्य करना चाहिए।

नए सदस्यों में प्रमुख रूप से रेशम सिंह को जिला महासचिव बनाया गया जबकि निशान सिंह, नवजीत सिंह, हरजीत सिंह, नवजोत सिंह, प्रभजोत सिंह (प्रिंस), गुरदेव सिंह, जननेल सिंह, रणजीत सिंह (राणा), सुखजिंदर सिंह, अमृतपाल सिंह और अमरजीत सिंह को ब्लॉक व तहसील स्तर पर पद प्रदान किए गए।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!