खबर दृष्टिकोंण
रिपोर्ट मो०अहमदचुनई
पुरवा-उन्नाव:समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व रक्षामंत्री,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा पद्म विभूषण से सम्मानित मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता सुनील सिंह साजन व पूर्व विधायक उदयराज यादव समेत कई दिग्गज शामिल हुए।
प्राप्त विवरण के अनुसार शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के ब्लाक असोहा के गढ़ी करमली में पूर्व प्रमुख बीतेन्द्र प्रताप सिंह यादव द्वारा आयोजित सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने भाजपा और बसपा पर निशाना साधा। साजन ने कहा कि गुरुवार को रैली में बसपा प्रमुख ने सपा से सावधान रहने को कहा लेकिन सीजेआई पर जूता फेंकने पर, प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचार पर एक शब्द नहीं बोला। मायावती ने रैली में भाजपा के लिए भाषण की तरह बोली। साजन ने कहा कि सपा ने केंद्र में भाजपा को पूर्ण बहुमत में आने से रोका है। 2027 में सपा पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी। पूर्व विधायक उदयराज यादव ने कहा कि नेता जी ने संघर्ष करके प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के रक्षा मंत्री बने। मुलायम सिंह किसानों, गरीबों और वंचितों के लिये हमेशा संघर्ष करते रहे। सभा को पूर्व प्रमुख बीतेन्द्र प्रताप सिंह यादव व राजकुमार रावत सहित, रामकिशुन लोधी, वेद रावत आदि ने सम्बोधित किया। इस दौरान हरिकेश यादव, राजेंद्र सिंह, श्याम बाजपेई, श्यामू सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
