*खबर दृष्टिकोण संवाददाता*
*कुकरा खीरी।* पलिया कला में संघ शताब्दी वर्ष एवं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम एवं पथ संचलन का सफल आयोजन हुआ।
परम आदरणीय डाक्टर इंद्रेश कुमार के दिशा-निर्देश में व ठाकुर राजा रईस के आदेश पर 3 अक्टूबर को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत संयोजक शेर अली खान के नेतृत्व में दर्जनों मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं ने पलिया पहुंच कर कमल टाकिज चौराहा पर स्टाल लगाकर पद संचलन में सभी स्वयंसेवको पर पुष्प वर्षा कर जोर दार स्वागत अभिनन्दन किया,इस कार्यक्रम में लखीमपुर के जिला अध्यक्ष सुन्नी सोशल फोरम अज्जू खान, जिला महामंत्री मुकर्रम खान, निघासन विधानसभा संयोजक हाफ़िज़ इश्तियाक पलिया विधानसभा अध्यक्ष फारूक खान,जिला मंत्री सुन्नी सोशल फोरम इमामुद्दीन,जिला उपाध्यक्ष सुन्नी सोशल फोरम रौतास खान,मुंशी रहीस अंसारी,जहूर अंसारी,कमाल खान,टुननू खान,फैजी खान,वासिफ अंसारी,जुनैद खान,सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
