*खबर दृष्टिकोण पीयूष दीक्षित ब्यूरो*
*लखीमपुर खीरी।* राम नवमी के पावन अवसर पर थाना गोला परिसर में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत कन्या पूजन और भव्य भोज का आयोजन किया गया। भक्ति-भाव से सजी नन्हीं-नन्हीं बालिकाओं का पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने चरण पूजन कर आशीर्वाद लिया और स्नेहपूर्वक भोजन कराया। वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो उठा।
इस कार्यक्रम का मूल भाव था कि “नारी ही शक्ति है, नारी ही सृष्टि की जननी है।” पुलिस टीम ने बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान व सरकारी योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि, विधवा पेंशन और सामूहिक विवाह योजना की जानकारी दी। साथ ही उन्हें 1090, 181, 112, 102, 108, 1076, 1098, 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए।
प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने कहा कि राम नवमी पर कन्या पूजन भारतीय संस्कृति की आत्मा है। यह आयोजन समाज को यह संदेश देता है कि नारी शक्ति का सम्मान करना हर किसी का कर्तव्य है। मिशन शक्ति इसी उद्देश्य को पूरा करने का माध्यम है और ऐसे कार्यक्रम सभी को महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति सजग करते हैं।
