Breaking News

सांसद तनुज पुनिया ने महादेवा में जलाभिषेक कर संगठन सृजन अभियान में हुए शामिल

 

(खबर दृष्टिकोण) बाराबंकी – संगठन सृजन अभियान 2025 की एक बैठक महादेवा के ब्लाक अध्यक्ष मोहम्म्द सद्दाम एवं सूरतगंज के ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा ने आयोजित की। जिसमें मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में सांसद तनुज पुनिया उपस्थित रहे। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन एवं संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामहरख रावत के द्वारा किया गया। महादेवा की पावन भूमि पर श्रावण मास के पर्व पर सर्वप्रथम सांसद तनुज पुनिया ने लोधेश्वर महादेव के मन्दिर में जलाभिषेक करते हुये पूजा अर्चना की एवं सर्वसमाज के कल्याण की कामना की। मुख्य अतिथि सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि, संगठन सृजन अभियान का सही मकसद यह है कि संगठन को सशक्त एवं निर्भीक बनाना है। साथ ही साथ संगठन की नींव को मजबूती के साथ इस अभियान के द्वारा रक्खी जा रही है, ताकि संगठन को खड़ा करने में किसी भी प्रकार की कमी का एहसास न हो। सांसद पुनिया ने कहा कि, 21 साल की अवस्था में मतदान का अधिकार नौजवानों को था, लेकिन भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व, राजीव गांधी ने देखा कि पूरे विश्व में एक भारत ही ऐसा देश है, जहां नौजवान हष्ट पुष्ट और तादात में है। उन्होंनें यह महसूस किया कि यह नौजवान भारत को एक नयी दिशा की ओर ले जाने का जज्बा रखती है, तो स्व, राजीव गांधी ने संविधान में कैबिनेट की बैठक में 18 साल की अवस्था का मतदान का अधिकार पारित करवाकर नौजवानों को एक नयी दिशा दी थी। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि, आज देश के तमाम नौजवानों के हाथों में बागडोर है वह आने वाले समय में उसकी निगाहें सांसद राहुल गांधी पर टिकी हुईं है। वह यह महसूस कर रहा है कि हम नौजवानों का सपना सांसद राहुल गांधी की आँखों में छलक रहा है। बैठक का संचालन कर रहे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि, कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो सर्व समाज की राजनीति करती है। कांग्रेस का मंच मानवता, एकता का मंच है, न कि जाति विशेष का। आयोजित बैठक में मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम एवं सुरेन्द्र वर्मा, अहमद पठानी, जिला उपाध्यक्ष नेकचन्द्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अनूप सिंह, बद्री विशाल गुप्ता, ब्रिजेश सिंह, राजकुमार वर्मा, रामदयाल वर्मा, मोहम्मद समीम नबी, अहमद सब्बीर भाई, वकील अहमद, शेष नारायन अवस्थी, दीप नारायन मिश्रा, ज्ञानू सिंह, अर्जुन यादव, दुर्गेश कुमार यादव, रामानुज यादव, रामू यादव, इस्लामुद्दीन, शेखर पाल, ज्ञानेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, सतीश पाण्डेय, मोहम्मद शुएब, मोहम्मद राशिद, रमापति यादव, रामपाल, मुस्ताक अहमद, रामकुमार लोधी ,किस्मता देवी, आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

About Author@kd

Check Also

कपड़ा व्यवसायी ने खुद को मारी गोली

        खबर दृष्टिकोण अली अब्बास अशरफ – बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!