खबर दृष्टिकोण, अतुल कुमार श्रीवास्तव
बाराबंकी। श्रावण माह में भगवान शिव को खुश करने के लिए भक्तगण पूरे मास अपने आराध्य का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करते हुए मनचाहा वरदान प्राप्त करते हैं। लोक कल्याण की मनोकामना की पूर्ति के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने आज सावन के दूसरे सोमवार को विधानसभा रामनगर के ग्राम किंतूर मे महाभारत कालीन पौराणिक कुंतेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधिपूर्वक रुद्राभिषेक कर महादेव से संपूर्ण जगत के कल्याण के लिए प्रार्थना किया।
अरविन्द सिंह द्वारा किये जा रहे रुद्राभिषेक में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ० कुलदीप सिंह, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव, शिवकुमार यादव, सोनू सिंह राठौड़, बलराम सिंह, आकाश यादव, प्रेम प्रकाश यादव, प्रदीप वर्मा, आदिल काजमी जावेद अंसारी, पुत्तन अंसारी, धर्मू यादव आदि लोगों ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।