*खबर दृष्टिकोण संवाददाता*
*गोला गोकर्णनाथ (खीरी)* सामाजिक संस्था नेकी की दीवार द्वारा शुक्रवार को शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर एक अनोखा यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यमराज की वेशभूषा में कलाकारों की टीम अचानक सड़कों पर प्रकट हुई और नाट्य रूप में लोगों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरी रहे, जबकि सीओ गोला गवेंद्र कुमार गौतम, टीएसआई योगी योगेन्द्र यादव, समाजसेवी योगेन्द्र साहनी और केतन साहनी ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। संस्था प्रमुख गुरमेल सिंह एवं संयोजक रिजवान अंसारी के नेतृत्व में करनप्रीत, करनजोत, देव, शरद, तौहीद और वंश जैसे युवाओं ने पूरे शहर में पंपलेट्स, स्लोगन और होर्डिंग्स के जरिए लोगों को जागरूक किया। इस अनोखे प्रयास ने हर आयु वर्ग के लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि – “सड़क सुरक्षा सिर्फ प्रशासन की नहीं, हम सबकी जिम्मेदारी है।”
