Breaking News

बैंड-बाजे और नारों के साथ स्कूल चलो अभियान की गूंज

 

 

नामांकन बढ़ाने और हर बच्चे तक शिक्षा पहुँचाने के उद्देश्य से अभियान बना प्रेरणादायक

 

खबर दृष्टिकोण संवाददाता

 

कसया, कुशीनगर। शुक्रवार को शासन के निर्देश पर “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत कसया स्थित गोला बाजार उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अशोक यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बैंड बाजा के साथ नगर भ्रमण कर नामांकन हेतु लोगों को प्रेरित किया। बच्चों ने “स्कूल चले हम”, “हर बच्चा पढ़ेगा, देश आगे बढ़ेगा” जैसे नारे लगाकर शिक्षा के महत्व का संदेश दिया।

     खंड शिक्षा अधिकारी अशोक यादव ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। इस अभियान के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे। प्रधानाध्यापक भगवंत कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय परिवार द्वारा चलाया गया यह जन-जागरूकता अभियान शिक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। हमें विश्वास है कि इससे नामांकन में वृद्धि होगी। विद्यालय के शिक्षक पयोदकांत मिश्र, कल्पना सिंह, दुर्गेश यादव, धर्मेंद्र सिंह, रश्मि सिंह तोमर, निशु विश्वकर्मा, सोनी, वीरेंद्र सोनकर, अजय गुप्ता, अमरनाथ तथा शिक्षा मित्र वंदना पाण्डेय और नंदिनी मौर्य ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!