Breaking News

विधवा पीड़ित महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार 

 

 

पीड़ित विधवा महिला ने थाना पुलिस पर लगाया आरोपियों से मिलीभगत का आरोप

 

खबर दृष्टिकोण संवाददाता जाकिर खाँन

 

बुलंदशहर रामघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला ने कथित किसान नेता सहित एक अन्य युवक पर लगाया था छेड़छाड़ का आरोप पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ की थी रिपोर्ट दर्ज प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने बताया है कि रामघाट पुलिस ने घटना के कई दिन बीतने के बाद की थी किसान नेता व अन्य युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज। पीड़ित महिला ने रामघाट थाना पुलिस पर भी आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। विशाल यादव एवं देव दोनों आरोपितों के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

आखिर विधवा पीड़ित महिला को एसएसपी के दरबार में न्याय की गुहार लगानी पड़ी। महिला ने आपबीती एसएसपी को बताई एसएसपी ने तत्काल सीओ डिबाई को जांच कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और पीड़ित महिला को एसएसपी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। पीड़ित महिला ने इस घटना में एक और खुलासा किया है कि मेरे साथ जोर जबरजस्ती कर रेप की घटना को भी अंजाम दिया गया है। उधर रामघाट थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के 164 के बयान दर्ज कराए गए हैं जिसके आधार पर कार्यवाही होगी आरोपितों से मिलीभगत का आरोप निराधार हैं पीड़ित महिला के मामले को गंभीरता लिया गया है इसमें आरोपितों के खिलाफ जल्द कार्यवाही होगी।

About Author@kd

Check Also

पुलिस व गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, गौ वध हत्यारे के पैर में पुलिस की लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार 

    पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस, जानवर काटने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!