खबर दृष्टिकोण संवाद
जौनपुर बदलापुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में रामनवमी के अवसर पर सोमवार शाम नगर में भगवान श्री राम दरबार की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्ण नगर से आरंभ होकर इंदिरा चौक, महाराजगंज रोड, सुभाषनगर होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई।
शोभायात्रा की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रभात द्वारा भगवान श्रीराम की आरती-पूजन के साथ हुई। शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान एवं अन्य रूपों में सजे श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र बने रहे। श्रद्धालु पीतांबर वस्त्र पहनकर भजन-कीर्तन करते झूमते नजर आए।
नगरवासियों ने मकानों की छतों से पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। “जय श्री राम” के जयघोष से पूरा नगर राममय हो उठा। शोभायात्रा में विधायक रमेश चंद्र मिश्र, चेयरमैन प्रतिनिधि वैभव सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
यात्रा के दौरान जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडे अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे।
