Breaking News

विधायक पी.एन पाठक के नेतृत्व में निकली भव्य बाइक रैली

 

 

भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर नहीं, भाजपा जो कहती है वो करती है : पी.एन पाठक 

 

खबर दृष्टिकोण संवाद

 

कसया, कुशीनगर। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी योगी सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक के नेतृत्व में सोमवार को नगर में भव्य बाइक रैली निकाली गयी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली में जोरदार भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, मोदी योगी जिन्दाबाद के नारे लगाए। कार्यक्रम संयोजक आदित्य मिश्रा ने बाइक रैली की बागडोर संभाली।

     इस बाइक रैली में कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोग की भारी संख्या में सम्मिलित हुए। कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इस भव्य बाइक रैली का नेतृत्व किया। रैली में बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता समेत विधानसभा के लोग शामिल हुए। इस दौरान पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखा गया। बाइक रैली कुशीनगर बिरला धर्मशाला से निकलकर कसया नगर होते हुए कसाडा चौक पर समापन हुआ। रैली के दौरान विधायक श्री पाठक ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं।कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि योगी सरकार के आठ वर्षों ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा जो कहती है वो करती है।

   बाइक रैली कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता आदित्य मिश्रा ने कहा कि मोदी एवं योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। डबल इंजन की सरकार गरीब, युवा, महिला और किसानों को समर्पित है।

    इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, सभासद सूर्यनाथ यादव, राजेश मद्धेशिया, केशव सिंह, मुन्ना शर्मा, मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, युवा मोर्चा आदित्य त्रिपाठी, राजेश राव, अमरजीत कुशवाहा, तेजप्रताप पाठक, किरन सिंह, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, बिरेंद्र त्रिपाठी, अंबिकेश तिवारी, सुनील कौशिक, राज पाठक, अमित मालवीय, संजीव दुबे, कुंदन दुबे, आदित्य उपाध्याय, तिवारी समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!