खबर दृष्टिकोण संवाददाता / महताब आलम सोनू
मोहम्मदी खीरी:- नगर बरबर में होली मिलन समारोह पर मंडल अध्यक्ष अनुज सिंह चौहान ने कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी।
होली मिलन समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सभापति पंचायती राज समिति/विधायक मोहम्मदी लोकेन्द्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य लाल बहादुर वर्मा ,शास्त्री कार्यक्रम अध्यक्ष जगदीश बाजपेई, साथ मे मंच पर सतीश शुक्ला कवि मनोज गुप्ता मंडल अध्यक्ष मोहम्मदी सुशील त्रिवेदी विनोद कुमार चिल्ड्रंस स्कूल संचालक नितिन द्विवेदी सुनील अग्निहोत्री सुभाष पांडे व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता सभासद पवन आर्या धर्मेश शर्मा ,राज नारायण मिश्रा गंगाराम सक्सेना विद्या रतन शुक्ला जी शिवम मिश्रा प्रमोद मिश्रा राकेश गुप्ता सतपाल कुशवाहा अनिल कश्यप शीशपाल कुशवाह विजेंद्र अग्निहोत्री रजनीश त्रिवेदी सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी साथ ही नगर के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे
