खबर दृष्टिकोण संवाद
कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शुकरूल्लाह अंसारी का शनिवार सुबह दुखद निधन हो गया। वे पिछले 1 साल से कैंसर जैसी घातक बीमारी से संघर्ष कर रहे थे लेकिन शनिवार सुबह लगभग 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में और समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।
दरअसल शुकरूल्लाह अंसारी सपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। वह हमेशा ही पार्टी के हितों के लिए समर्पित रहे और संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी राजनीतिक सूझबूझ और संगठन कौशल के चलते वे पार्टी में एक सम्मानित नेता के तौर पर बन रहे। शनिवार शाम उनके गृह निवास से ही उनकी जनाजे की नमाज में हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर नम आंखों से उनकी अंतिम विदाई दी।
