Breaking News

नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारीयों ने लगाई झाड़ू 

 

 

नगर में साफ सफाई व्यवस्थाएं और बेहतर कर संचारी रोगों के खात्मे का प्रयास  

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ

संवाददाता लखनऊ।

लखनऊ।उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लगातार संचारी रोगों पर नियंत्रण पाकर इनके खात्मे के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को गति प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किये जा रहे हैं।जिस क्रम में आज ज़ोन 07 में चल रहे अभियान में प्रतिभाग कर समाज व आम जन की सुरक्षा के द्रष्टिगत अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया गया।

उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अम्बी बिष्ट व महामंत्री अंदलीब जेहरा अपने तमाम साथियो के साथ निरंतर प्रत्येक जोनो मे चल रहे संचारी रोग रोकथाम अभियान व पब्लिक अवेयरनेस रैली में सहभागिता की जा रही है।”लखनऊ को स्वच्छ बनाना है महिलाओं ने भी यह ठाना है” इसी लक्ष्य के साथ संचारी रोगों से बचाव के लिए महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा हाथ मे झाड़ू लेकर साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं को सुदृण बनाए जाने का प्रयास निरंतर नियमित रूप से किया जा रहा है।आज नगर में पूरे शहर से टैक्स वसूलने वाली महिला के हाथ मे झाड़ू देख लोग भी साफ सफाई के दृष्टिगत प्रेरित हो रहे है।मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अम्बी बिष्ट के नेतृत्व में आज इंदिरा नगर जोन 7 में वृहद अभियान चलाया गया।जोनल सात के जोनल सेनेटरी अधिकारी कुलदीप,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुनील वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों, महिला संगठन की पदाधिकारी व कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं एसएफआइ इत्यादि लोग मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

निजी फैक्ट्री मालिक ने पेश की मिसाल, बेटे की शादी से पहले कर्मचारियों संग मनाई खुशियां

  फैक्ट्री परिसर में भोज व डीजे पर झूमे कर्मचारी, उपहार पाकर खिले चेहरे…... ख़बर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!