Breaking News

नगर पालिका परिवार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये आगे आया

 

 

ई ओ समेत कई सभासदो ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की

 

सभासद धर्मेंद्र ठाकुर महेंद्र कुशवाहा आवेश जाटव माधव यादव लकी दुबे आजाद उद्दीन दंगल यादव और रघुवीर कुशवाहा आगे आये

ख़बर दृष्टिकोण 

कोंच(जालौन) कोंच क्षेत्र मे बीते दिनों से हो रही तेज बारिश से नगर के मोहल्ला गाँधी नगर मालवीय नगर गोखले नगर गिरबर नगर और कांशीराम कालोनी सहित कई इलाको मे बाढ़ आ गई और बाढ़ का पानी लोगो के घरों मे घुस गया और अधिक जलभराव से आवागमन बाधित हो गया आज इस बाढ़ आने की खबर पर नगर पालिका मरिवार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों मे पहुंचे और बाढ़ पीड़ित लोगो की मदद के लिये हाथ बढ़ाये नगर पालिका परिषद के ई ओ पवन किशोर मौर्य और पालिका के सभासद धर्मेंद्र ठाकुर सभासद आवेश जाटव सभासद लकी दुबे सभासद माधव यादव सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा सभासद आजादउद्दीन सभासद रघुवीर कुशवाहा और दंगल सिंह यादव आदि ने सभी बाढ़ पीड़ित लोगो की मदद के लिये ट्रेकटर ट्राली मे खाने पीने की सामग्री राहत पैकेट वितरित किये यह राहत पैकेट सामग्री पाकर पीड़ित लोगो के चेहरे खिल खिला उठे सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा विक्रम सिंह ठाकुर माधव यादव लकी दुबे रघुवीर कुशवाहा आजादउद्दीन आवेश जाटव और दंगल सिंह यादव आदि ने कहा की इस बुरे समय मे पालिका आप सबके साथ है और हर सम्भव मदद के लिए दिन रात तेयार है नगर पालिका के ई ओ पवन किशोर मौर्य ने कहा की बाढ़ पीड़ितों के लिये रहने खाने पीने के इंतजाम किये जा, रहे है और इस इलाके मे बाढ़ आने को लेकर पालिका प्रशासन सर्तक है और इस क्षेत्र पर कड़ी नजर रखे हुए है फिलहाल पालिका द्वारा दी गई राहत सामग्री के वितरित होने से बाढ़ से पीड़ित लोग संतुष्ट दिखे और यह कहते दिखे की कम से कम नगर पालिका के सभासद और ई ओ ने उनकी मदद तो की है

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!