Breaking News

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने तुर्की के किसानों से की मुलाकात

 

 

 

बुंदेलखंड में औद्यानिक फसलों की संभावनाओं पर दिया जोर

 

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।

 

तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय खाद्य प्रदर्शनी “वर्ल्ड फूड इस्तांबुल” के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने तुर्की के किसानों के खेतों का भ्रमण किया। उन्होंने देखा कि तुर्की के पर्वतीय क्षेत्रों में अंगूर, टमाटर जैसी उन्नत किस्म की फसलों की अधिक पैदावार हो रही है। इसके आधार पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में भी इस प्रकार की औद्यानिक फसलों की अधिक पैदावार की संभावनाएं जताईं।

 

उन्होंने कहा कि तुर्की में जिस प्रकार आधुनिक खेती और उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, उसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार भी किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उद्यान विभाग किसानों को योजनाओं में अनुदान और तकनीकी सहयोग के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है, ताकि प्रदेश में भी औद्यानिक खेती को प्रोत्साहन मिल सके। सरकार की योजनाओं के तहत बुंदेलखंड के किसानों को विशेष रूप से औद्यानिक फसलों की खेती में सहयोग मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि की जा सकेगी।

About Author@kd

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

    खबर दृष्टिकोण संवाददाता   जौनपुर। गुरुवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!