खबर दृष्टिकोण
सिधौली/सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में सड़क किनारे नाले में पड़ा मिला। सिर व चेहरे को किसी भारी चीज से बुरी तरह से कूंचा गया था। ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।अटरिया-सरांय मार्ग स्थित देवीपुर गांव के पास शुक्रवार को सड़क किनारे नाले में युवक का शव मिला। वह नाले में औंधे मुंह पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है। युवक ने पीली टी-शर्ट, भूरे रंग का लोवर पहन रखा था। हाथ में कलावा बंधा हुआ है।एसओ रोहित दुबे ने बताया कि युवक के सिर व चेहरे को किसी भारी चीज से बुरी तरह से कूंचा गया था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए ऐसा किया होगा। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।