Breaking News

नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

खबर दृष्टिकोण

ब्यूरो रिपोर्ट

सीतापुर।मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कड़े निर्देश दिये कि माइक्रोप्लान के अनुसार समस्त गतिविधियां संचालित की जायें। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए एक महत्त्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना, रोगों के प्रसार को रोकना और समुचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसलिए इसे बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय से व्यापक स्तर पर संचालित कराया जाये। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वच्छता, फागिंग, एण्टीलार्वा का छिड़काव झाड़ियों का कटान आदि से संबंधित गतिविधियां पूर्ण मनोयोग से संचालित कराएं। बेहतर अन्तर्विभागीय समन्वय से गतिविधियां संचालित करने से निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। खराब प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों को सुधार के निर्देश भी मुख्य विकास अधिकारी ने दिए। इण्डीकेटर्स में प्रदर्शित की गयी कमियों की जांच कराते हुये तत्काल उचित कार्यवाही की जाये, जिससे प्रदर्शन में सुधार हो।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!