Breaking News

गोसाईगंज मे आवास विकास योजना का विरोध व चुनावो का विरोध करेंगे ग्राम प्रधान

 

खबर दृष्टिकोण संवाददाता गंगा चरण

लखनऊ।गोसाईगंज क्षेत्र मे विकास का विकास परिषद का विरोध किया जाएगा इसी की साथ होने वाले लोक सभा चुनावों का बहिष्कार भी किया जाएगा।

यह जानकारी भटवारा निवासी प्रधान संघ के अध्यक्ष सुनील की ओर से दी गई।प्रधान संघ के अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को आवास विकास परिषद की ओर से भेजी गई नोटिस के अनुसार जमीनों का सर्किल रेट मे बढ़ोत्तरी नही की गई है।अधिग्रहण के बाद उनको पुराने रेट के अनुसार ही भुगता किया जाएगा ।यही किसानों के साथ अन्याय होगा। यदि सरकार की ओर से इस मुद्दे को अनदेखा किया जाता है तो प्रधान संघ के लोग चुप रही बैठेंगे। प्रधान संघ के अध्यक्ष के अनुसार किसानों को दो करोड़ प्रति बीघा के हिसाब से मुआवजा दिया जाए इसके अलावा सरकारी कामो में 5 प्रतिशत की साझेदारी भी होनी चाहिए।ऐसा नहीं होने पर किसानों के हक की लड़ाई को आर पार लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो लोक सभा के चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में बंटवारा, भटवारा ,बेली कला, कबीरपुर, कासिम पुर, मोअज्जम नगर, पहाड़ नगर टिकियां मऊ के पूर्व व वर्तमान प्रधान सामिल रहेंगे।

About Author@kd

Check Also

भाजपा मंडल अध्यक्ष और राजस्व टीम के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    खबर दृष्टिकोण संवाद   जौनपुर, बदलापुर। भाजपा के मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ल और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!