ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ।
मोहनलालगंज।समाजवादी पार्टी ने मोहनलालगंज के युवा सपा नेता विजय यादव को युवजन सभा का प्रदेश सचिव बनाया हैं।युवा सपा नेता को प्रदेश सचिव बनने की खबर समर्थको व कार्यकर्ताओ को हुयी तो खुशी की लहर दौड़ गयी।
मोहनलालगंज के बदनखेड़ा गांव निवासी विजय यादव ने वर्ष 2017 में राजनीति की शुरूआत समाजवादी पार्टी से शुरू की थी,इसके बाद वो पार्टी में जमें रहे,वर्ष 2022 में पार्टी ने युवा नेता के जोश व जुनून को देखते हुये समाजवादी पार्टी का जिला सचिव मनोनीत किया था ओर मोहनलालगंज ब्लाक अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी सौपीं थी।बीते सोमवार को सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने विजय यादव को युवजन सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया।युवा नेता विजय यादव को प्रदेश सचिव बनाये जाने की जानकारी उनके समर्थको व कार्यकर्ताओ को हुयी तो खुशी की लहर दौड़ गी।क्षेत्रीय सपा नेताओ ने युवा नेता को फोन कर प्रदेश सचिव बनाये जाने पर बंधाई दी।