
खबर दृष्टिकोण:-जावेद खान
मोहम्मदी- खीरी। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में प्रचंड पड़ रही ठंड से लोग बेहाल हो गए हैं। वहीं जानकारों की माने तो रात में तापमान 7 से 9 डिग्री तक तो दिन में अधिकतम 11से 14 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। इतनी कड़ाके की ठंड पड़ने और शीत लहर चलाने के बाद भी नगर पालिका प्राशासन की नींद नहीं टूटी है। इससे क्षेत्र के लोगों में प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के प्रति निराशा का भाव आसानी से देखा जा सकता है। कस्बे के रोडवेज बस स्टेशन और रामलीला चौराहे के पास व अन्य जगहों पर खुद की खरीदी लकड़ी व अन्य चीजों की मदद से आग जलाकर ठंड से बचने की कोशिश में लगे लोगो ने बताया कि इस वार की ठंड ने लोगों की हालत खराब कर दी है, दूर-दूर से आने वाले मुसाफिर बुजुर्गों और पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को ठंड से बचाने के लिए कुछ जिम्मेदार लोगों ने नगर पालिका परिषद मोहम्मदी के जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से जगह-जगह पर अलाव जलाने के लिए गुहार भी लगाई थी। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सके। लेकिन जिम्मेदारों ने अलाव जलाने के नाम पर कागजी घोड़े दौड़कर खाना पूर्तिकर कुछ जगह पर ही अलाव जलवाये जा रहे हैं, वह भी केवल शाम को नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा एक दो तसला धान की भूसी और तीन से चार गीली लड़कियां,जो गीली लकड़ी जल ही नहीं पाती केवल सुलगती ही रहती है। यही हाल नवीन सब्जी मंडी का भी है यहां पर भी मंडी प्रशासन के द्वारा अलावा नहीं जलवाए जा रहे हैं, दूर-दूर से आने वाले किसान टांट के बोरा एवं टमाटर रखने बाली क्रेट पन्नी आदि जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
इस संबंध में जानने के लिए मोहम्मदी नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी सुश्री गुंजन गुप्ता से फोन के माध्यम से जानकारी लेनी चाहिए तो उनका फोन ही नहीं उठा।
