नवाबगंज दिव्यांग यूथ ऑइकन दीपक वर्मा की ओर से मतदाता जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमे सभी मतदाताओं को प्रेरित किया गया कि सभी लोगों को मतदान करने की अपील करते हुए संबोधित किया।
बाराबंकी। नगर निकाय चुनाव 2023 में मत प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से नवाबगंज दिव्यांग यूथ ऑइकन दीपक वर्मा की ओर से मतदाता जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्मा ने लोगों को मत की महत्ता को बताते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। आजाद नगर निवासी विनोद कुमार के नेतृत्व में लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत प्रतिशत मतदान पर बल देते हुए अन्य सभी लोगों को भी मतदान करने के लिए अपील की गई। मतदान से हम जहां अपनी पसन्द का प्रतिनिधि चुनते हैं वहीं, लोकतंत्र को मजबूती में भी सहभागी बनते हैं, प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग कर सशक्त राष्ट्र के निर्माण में में अपनी सहभागिता करे। वर्मा ने शपथ दिलाने से पूर्व बताया कि लोकतंत्र के लिए एक एक वोट अमूल्य है। पहले मतदान फिर जलपान के संकल्प के साथ लोकतंत्र के पर्व को मनाए और आगामी 11 मई 2023 को सबसे पहले मतदान अवश्य करें।
