Breaking News

डीएम ने कन्ट्रोल रूम/हेल्पलाइन हेतु नोडल अधिकारी किया नामित

 

रायबरेली – आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव के आदेश के निर्देशानुसार शरद कुमार त्रिपाठी जिला कार्यक्रम अधिकारी रायबरेली को कन्ट्रोल रूम/हेल्पलाइन का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उक्त कन्ट्रोल रूम/हेल्पलाइन कक्ष कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय रायबरेली के पार्श्व कक्ष में स्थापित है जो 24 घण्टे संचालित है कन्ट्रोल रूम/हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल करके आम जन/आम नागरिक विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत अपनी शिकायत/सुझाव दर्ज करा सकते है। कन्ट्रोल रूम/हेल्पलाइन के दूरभाष नम्बर 0535-2207040, 0535-2207041, 0535-2207042, 0535-2207043 एवं 0535-2207044 है।

संवाददाता अमरेन्द्र यादव

About Author@kd

Check Also

रोटरी क्लब ने मनाया विश्व पोलियो दिवस

    पोलियो मुक्त विश्व बनाने का लिया संकल्प     खबर दृष्टिकोण आफताब आलम …

error: Content is protected !!