Breaking News

निगोहा टोल पर भाकियू ने किया धरना-प्रदर्शन

 

(दो घंटे दखिना टोल पर चला किसानों का प्रदर्शन,मांगे माने जाने पर किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया)

मोहनलालगंज।भाकियू अराजनैतिक गुट के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिहं वर्मा की अगुवाई में सैकड़ो की संख्या में किसानो ने बुद्ववार को निगोहां के दखिना टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर अभद्रता, लोकल में किसानों से अधिक पैसा लेने समेत कई तरह के आरोप लगाते हुए टोल की दो लेन बंदकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।पुलिस की‌ मौजूदगी में टोल मैनेजर ने प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत कर उनकी मांगों को स्वीकार किया जिसके बाद किसानो ने प्रदर्शन समाप्त किया।किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के जिला अध्यक्ष राजेश रावत ने बताया कि निगोहां के दखिना गांव के टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों द्वारा राहगीरों और किसानों से अभद्रता की जाती है। लोकल के किसानों से अधिक पैसा भी वसूला जाता है इसके अलावां हाइवे पर जगह जगह खड्डे अवैध कट बंद कराये जाये ,मूलभूत सुविधायें जैसे शौचलय व्यवस्था सही कराया जाए,टोल पर मोटरसाइकिल लेन दुरस्त एवं चौडी कराई जाए, बीस किलोमीटर के लोकल के किसानों को 315रूपये महीने मे निकाला जाये आदि मांगो को लेकर प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों ने टोल प्लाजा की दो लाइनों को पूरी तरह बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक निगोहां विनोद कुमार ने भी किसान नेता को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान टोल मैनेजर से बात करने की बात रखी वहीं सूचना पर पहुंचे टोल मैनेजर राजेंद्र सिंह भाटी ने प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत कर उनकी मांगों को स्वीकार किया। जिसके बाद करीब दो घण्टे तक चला प्रदर्शन समाप्त हो सका।वहीं प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष राजेश रावत, जिलामहामंत्री संतलाल पटेल, जिलाउपाध्यक्ष सरवन यादव, जिलाउपाध्यक्ष मनोज पटेल, ब्लाक अध्यक्ष मोहनलाल गंज प्रवेश कुमार शर्मा, तहसील अध्यक्ष प्रमोद वर्मा समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।दखिना टोल के राजेन्द्र सिंह भाटी ने ने कहा किसानों ने जिन मुद्दों पर प्रदर्शन किया है। उनकी मांगें मानी जाएंगी स्टाप को ट्रेनिग दी जाएगी किसी के साथ अभद्रता न कर सके लोकल में पास बनाये जाने पर अगर कोई दिक्कत आती है तो उसे भी दुरुस्त किया जाएगा।

About Author@kd

Check Also

फर्जी स्कूलों का खेल: शिक्षा विभाग की अनदेखी से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद

    *खबर दृष्टिकोण – रिजवान अंसारी,*   *कुकरा खीरी* बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!