Breaking News

यातायात पालन हेतु जागरूकता रैली को सीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

मोहनलालगंज लखनऊ

यातायात जागरूकता माह का शुभारंभ मंगलवार को हुआ निगोहा यातायात क्षेत्राधिकारी एस. विश्वास ने थाना परिसर से हरी झंडी दिखाकर वाहन रैली को रवाना किया। यह यातायात जागरूकता रैली थाना परिसर से निगोहा कस्बा होते हुए सुदौली मोड़ से निगोहा के दखिना टोल प्लाजा से होते हुए वापस थाना परिसर में समापन किया इस दौरान पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के साथ भ्रमण कर कस्बे सहित भीड़भाड़ के इलाके में यातायात क्षेत्रा धिकारी एस.विश्वास ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया चालकों से सीट बेल्ट हेलमेट लगाने और नियमों के पालन के लिए अपील किया क्षेत्राधिकारी ने कहा यातायात नियमों की अनदेखी से हादसे होते हैं सड़क हादसे में दुनिया में किसी अन्य कारण से अधिक घायल एवं मौतें होती हैं इसके बावजूद लोग सचेत नहीं होते हैं इसलिए याता यात नियमों का पालन बेहद जरूरी है उन्होंने कहा खुद की लापरवाही से कभी जीवन को खतरे में नहीं डालना चाहिए हमेशा सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें यातायात नियमों का पालन कर हादसों से बचा जा सकता है उन्होंने कस्बे में स्कूली बस में सवार स्कूली बच्चों से अपील किया कि घर में बड़े-बुजुर्गों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करें बोले बच्चे अपने माता-पिता व भाई-बहन को इसके लिए प्रेरित करें उन्हें बताएं कि यातायात नियमों के पालन से जीवन सुरक्षित रहेगा खुद की लापरवाही से लोग हादसों के शिकार बनते हैं सड़क दुर्घट ना में उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ती है और घायल भी होते हैं यदि यातायात नियमों को लेकर लोग जागरूक हो जाएं तो हादसों पर काफी हद तक लगाम लग जाएगी। इस दौरान यातायात जागरूकता अभियान संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। यातायात जागरूकता रैली के दौरान यातायात क्षेत्राधिकारी एस विश्वास निगोहा प्रभारी सुनील कुमार तिवारी उप निरीक्षक यातायात रामेन्द्र कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

About Author@kd

Check Also

निजी फैक्ट्री मालिक ने पेश की मिसाल, बेटे की शादी से पहले कर्मचारियों संग मनाई खुशियां

  फैक्ट्री परिसर में भोज व डीजे पर झूमे कर्मचारी, उपहार पाकर खिले चेहरे…... ख़बर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!