Breaking News

स्थानांतरण के बाद प्रोन्नति का इंतजार कर रहें सहायक अभियंता

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग में 61 सहायक अभियंताओं (सिविल) के नियमानुसार स्थानान्तरण के बाद अब सात वर्ष पूरे कर चुके सहायक अभियंता प्रोन्नति सूची का इंतजार कर रहें है।

सिंचाई विभाग में अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत अभियंताओं में कई के पास दो-दो कार्यों के चार्ज है। इस दोहरे चार्ज (जिम्मेदारी) के कारण अधिशासी अभियंता निरंतर कार्य करते हैं और उनको कार्य छोड़कर जाने में कठनाई होती है। अधिशासी अभियंताओं की ओर से कई बार सहायक अभियंताओं के प्रोन्नति का विषय उठाया गया है, जिससे अधिकांश अधिशासी अभियंता के खाली पद भरे जा सके। अधिशासी अभियंता के पदों को भरकर दो कार्यों को देख रहे अभियंताओं को राहत मिलेगी। इसके लिए विभागाध्यक्ष पद पर रहे उच्च अधिकारियों के बीच बीते तीन वर्षों से दो बार चर्चा हुई है, लेकिन कोई परिणाम सामने नहीं आ सका हैं। सहायक अभियंता के पद पर तैनात सुनील जी. ने कहा कि सिंचाई विभाग में नियम है कि सात वर्ष पूर्ण करने के बाद सहायक अभियंता को अधिशासी अभियंता बनाया जाता है। नियमानुसार प्रोन्नति के लिए कई बार विषय उठाया गया है। अभी विभाग में स्थानान्तरण हुए हैं और इसके बाद प्रोन्नति की सूची का इंतजार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विभागीय मंत्री और विभागाध्यक्ष से सहायक अभियंताओं को बहुत उम्मीद है कि इस वर्ष प्रोन्नति के योग्य सहायक अभियंताओं को अधिशासी अभियंता बनाया जायेगा। इसके लिए सहायक अभियंताओं की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल ने विभागाध्यक्ष कार्यालय में सम्पर्क किया है।

About Author@kd

Check Also

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुकीमपुर में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

    प्रधानाध्यापिका व शिक्षकों ने छात्राओं को दिए उपहार। खबर दृष्टिकोण सिधौली/सीतापुर । तहसील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!