Breaking News

भाजपा कार्यकर्ता के लिए कोई पद मायने नहीं रखता : स्वाती सिंह

 

लखनऊ  भाजपा का कार्यकर्ता कभी आराम नहीं करता। हम सिर्फ वोट के लिए राजनीति भी नहीं करते। हम राष्ट्र की सेवा करने के लिए राजनीति करते हैं। भाजपा कार्यकर्ता के लिए कभी कोई पद भी मायने नहीं रखता। ये बातें पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहीं। भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी पर उन्होंने कहा कि हम हमेशा तैयारी करते रहते हैं, लेकिन किसी चुनाव के मद्देनजर नहीं, हम लोगों की सेवा भाव से तैयारी करते हैं। हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन-रात लगे रहते हैं। लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाय, इसके लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता गांवों-शहरों में जाकर उसका प्रचार करता है। मैं भी एक भाजपा की कार्यकर्ता हूं और जन सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर रहती हूं।

स्वाती सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कभी स्वहित की चिंता नहीं करता। वह तो राष्ट्र के लिए समर्पित होता है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ पूरे विश्व में इसके सबसे बेहतर उदाहरण के तौर पर देखे जा रहे हैं। उनके लिए पूरा भारत अपना परिवार है। इसी मंशा को लेकर हम सभी आगे बढ़ रहे हैं। यहां जब एक भी परिवार गरीबी रेखा से नीचे हैं, हम उसको ऊपर लाने के लिए हर संभव कोशिश करते रहेंगे।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!