लखनऊ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर शुक्रवार को नौ प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हुई।
पार्टी के महासचिव आदित्य ने नामों की जानकारी देते हुए बताया कि युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आलिम, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष संगीता यादव, शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष रवि यादव और अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत चौहान बनाए गए हैं।
