पुरवा – उन्नाव
पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी एवं अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी पुरवा के साथ थाना पुरवा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस, मालखाना, शस्त्रागार, महिला हेल्पडेस्क को चेक किया गया तथा अभिलेखों की प्रविष्टियों को जांचा गया तथा उनके उचित रख रखाव हेतु संबन्धित कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। तत्पश्चात भोजनालय, आरक्षी बैरक/आवास, थाना परिसर, हवालात आदि का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था के संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक पुरवा ज्ञानेंद्र सिंह को निर्देशित किया गया।
दूसरी कड़ी में रमजान माह व अगामी त्यौहार ईद एवं अक्षय तृतीया को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी पुरवा पंकज सिंह व प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह पुरवा मय भारी पुलिस बल के साथ थाना पुरवा क्षेत्रांतर्गत मुख्य बाजार, बस स्टॉप वअन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए नसेड़ी व हाट बाजार आने जाने वाली महिलाओं से छीटा कसी करने वालों शोहदों के प्रति सख्त लहजे में वारनिंग भी दी गयी।
रिपोर्ट मो० अहमद, चुनई पुरवा उन्नाव
