पृाप्त विवरण के अनुसार मंगलवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती रेनू यादव ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत प्रत्येक ब्लॉक में मेले का आयोजन किया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर आयोजित मेले में पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला (विधवा)/वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी अपना आधार भी करा सकेंगे लिंक/अपडेट जिसमें पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कैम्प में वृद्धावस्था एवं पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थी अपना आधार लिंक/अपडेट करा सकते हैं। ब्लॉक में आयोजित मेले/कैम्प का विवरण है –
क्र0 दिनांक ब्लाक का नाम
01 18.04.2022 सिकन्दरपुर कर्ण02,18/4 को सफीपुर
03,18 /4बांगरमऊ
04 19.04. सिकन्दरपुर सरोसी
05 19.04. पुरवा
06 19.04.नवाबगंज
07 20.04.फतेहपुर चैरासी
08 20.04.बीघापुर
09 20.04. हसनगंज
10 21.04.गंजमुरादाबाद
11 21.04.असोहा
12 21.04.सुमेरपुर
13 22.04.मियागंज
14 22.04.औरास
15 22.04.हिलौली
16 23.04. बिछिया
उन्होंने बताया कि उक्त दिनांक में पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन एवं वृद्धावस्था योजना के लाभार्थी अपनी बैंक पासबुक, आधार कार्ड एवं मोबाइल सहित कैम्प में उपस्थित होकर पेंशन पोर्टल पर आधार लिंक/अपडेट करा सकते हैं।
रिपोर्ट मो० अहमद चुनई पुरवा उन्नाव
