Breaking News

संदिग्ध हालात में युवक के पैर में लगी गोली

 

 

 

अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी

 

 

पुलिस घटना को संदेह की नजर से देख रही

 

 

बांदा, । अतर्रा में संदिग्ध हालात में युवक के पैर में गोली लग गई।बताया जाता है वह बाइक से अतर्रा से बदौसा स्थित घर लौट रहा था। युवक ने बदौसा थाने में अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसे नरैनी सीएचसी भेजा गया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बाएं पैर में गोली लगने से पुलिस घटना को संदिग्ध मान जांच कर रही है।बदौसा थाना क्षेत्र के हड़हा माफी गांव निवासी कल्लू यादव का 20 वर्षीय पुत्र राजकिशोर गुरुवार को अतर्रा गया था। देर रात वहां से घर से लिए बाइक से चला था। बिसाइल नाला के पास गोली लगने से घायल हो गया। वह जख्मी हालत में घर पहुंचा, जहां से स्वजन थाना ले गए। पुलिस ने इलाज के लिए नरैनी सीएचसी भेजा, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। युवक ने पुलिस को बताया कि उसे किसी ने गोली मार दी है। बाइक के नहीं गिरने और खुद चलाकर घर पहुंचने को लेकर पुलिस घटना को संदेह की नजर से देख रही है।एंबुलेंस चालक अखिलेश व ईएमटी राहुल कुमार ने बताया कि बाएं पैर में गोली लगी थी। घायल युवक के पिता ने बताया कि उनकी गांव के लोगों से दुश्मनी चलती है। रंजिशन किसी ने साजिश कर गोली चलाई है। उसके तीन लड़के हैं, जिसमे दो लड़के परदेस कमाने गए हैं।स्वजन के मुताबिक युवक गुजरात की एक कंपनी में काम करता है और होली पर्व को लेकर 16 मार्च को ही वहां से लौटा है। इधर, पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

About Author@kd

Check Also

पुलिस व गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, गौ वध हत्यारे के पैर में पुलिस की लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार 

    पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस, जानवर काटने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!