Breaking News

विश्व समुदाय से रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने की 

 

जोरदार अपील की सी.एम.एस. छात्रों ने

 

लखनऊ/ खबर दृष्टिकोण सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सभी 18 कैम्पसों के 55000 छात्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के छात्रों ने आज विश्व में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने व रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने की जोरदार अपील की। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली गौतम के मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मार्च निकालकर रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने की माँग की। छात्रों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियाँ, प्ले कार्ड, झण्डे, आदि लेकर सम्पूर्ण विश्व में एकता व शान्ति व्यवस्था का आह्वान किया एवं विश्व के नेताओं से माँग की कि यूक्रेन की पीड़ित मानवता के पक्ष में दो देशों के बीच युद्ध को तत्काल रोकने हेतु हरसंभव कदम उठायें। इस मार्च में सी.एम.एस. छात्रों ने ‘स्टाप वॉर’, ‘हैव ए हर्ट’, ‘स्टॉप अटैकिंग यूक्रेन’ आदि विभिन्न नारे लिखे पोस्टरों व स्लोगन के माध्यम जोरदार ढंग से अपनी आवाज बुलन्द की।

इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्रों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सारगर्भित विचार रखे। सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के कक्षा-11 के छात्र नीलांश सिंह ने कहा कि सभी देशों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर का पालन करना चाहिए। कक्षा-11 की छात्रा हर्षिता गुप्ता ने कहा कि हमें हमारे विद्यालय में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की शिक्षा दी जाती है, जिसका आशय है कि सम्पूर्ण विश्व हमारा परिवार है। ऐसे में, हम विश्व के नेताओं से अपील करते हैं कि विवारों का शान्तिपूर्ण समाधान निकालें, जिससे युद्ध की विभीषिका से बचा जा सके। निकिता जार्ज ने कहा कि हम सभी को युद्ध अथवा हिंसा के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए। एक अन्य छात्र तूबा खान का कहना था कि टैंको व तोपो की अपेक्षा सहयोग व आपसी सामन्जस्य से सभी समस्यायें सुलझ सकती हैं। अतः सभी देशों को शान्ति व एकता के विचारों को प्रमुखता देनी चाहिए और सैनिकों की बजाय संदेशों का आदान-प्रदान करना चाहिए। इस अवसर पर छात्रों ने एक स्वर से यूक्रेन से भारतीय छात्रों की वापसी हेतु भारत सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इसमें और तेजी लानी चाहिए, जिससे सभी भारतीय छात्रों को तत्कार स्वदेश लाया जा सके।

सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान विश्व परिदृश्य में जब समूची विश्व मानवता बारुद के ढ़ेर पर बैठी है, ऐसे में, हम सभी को यह सोचना चाहिए कि कैसे हम व्यक्तिगत रूप से विश्व एकता व विश्व शान्ति के पुनीत कर्तव्य में अपना योगदान दे सकते हैं। डा. गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. दुनिया का सबसे अधिक छात्र संख्या वाला विद्यालय है इसलिए यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम दुनिया के दो अरब बच्चों के सुरक्षित भविष्य हेतु सार्थक कदम उठायें एवं इस उद्देश्य हेतु सी.एम.एस. लगातार प्रयासरत है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी ने कहा कि छात्रों की एकता व शान्ति की अपील को सुना जाना चाहिए। मुझे खुशी है कि सी.एम.एस. के छात्रों ने विश्व मानवता के हित में आवाज बुलन्द की है। सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली गौतम ने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है अपितु एकता व शान्ति ही एकमात्र विकल्प है।

About Author@kd

Check Also

रोटरी क्लब ने मनाया विश्व पोलियो दिवस

    पोलियो मुक्त विश्व बनाने का लिया संकल्प     खबर दृष्टिकोण आफताब आलम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!