बाराबंकी, । अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रदेश में 46 लाख पात्रों को उनका आशियाना मिला है। गरीबी दूर हुई है। बेरोजगारों को रोजगार की तलाश में कहीं जाना नहीं पड़ा है। पलायन रुका है ।उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में बिजली नहीं आती थी। अब 22 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। 2017 और 2019 में हम यहां आए थे।आपने भाजपा और अपना दल के संयुक्त प्रत्याशी को जीत दिलाकर हम पर एहसान किया था। हम कर्ज समेत उसे उतार रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता भाजपा सरकार की 5 वर्ष की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच पहुंच रहे है। वे जैदपुर विधानसभा के जनपद इंटर कालेज हरख के मैदान में भाजपाप्रत्याशी अमरीश रावत के. समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहां की 27 फरवरी को पहले मतदान फिर जलपान कोई भी व्यक्ति मतदान से वंचित न रहे। इतनी अधिक संख्या में कमल के फूल वाला बटन दबाएं की पिछली बार 4 हजार 500 से हार की जो चूक हुई थी। इस बार रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कर हार के घाव की भरपाई कर दें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के साथ अपना दल एस का गठबंधन को जनता को पसंद आ रहा है। तीन बार हम गठबंधन से चुनाव लड़ चुके यह हमारा चौथा गठबंधन है। इस बार भी जनता हमें जीत दिलाएगी डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड हम स्वयं जारी कर रहे हैं।सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों के खाते में पहुंचता है। बिचौलिए सरकारी योजनाओं से दूर हैं। इसी से विकास योजनाओं का नया अध्याय प्रारंभ हुआ है। घर घर खुशहाली है। भारत के लिए गौरव की बात है पूरी दुनिया में करोना से बचाव के लिए भारत में सबसे अधिक टीकाकरण हुआ है। हमने अन्य देशों को भी कोरोना से बचाव की वैक्सीन दी है। जनता से अपील करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 2017 में जिस तरह आप लोगों ने सपा को सत्ता में आने से रोक कर भाजपा की सरकार बनाई थी इस बार भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कमल के फूल वाला बटन दबाएं हम इसे कर्ज समझ कर प्रदेश का विकास कर आकर ब्याज समेत वापस करेंगे। कार्यक्रम में सांसद उपेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश, भाजपा प्रत्याशी अमरीश रावत, रामविलास, राजेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
