Breaking News

भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर फायरिंग

बुलंदशहर, बुलंदशहर में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के घर पर दो तीन लोगों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में जिला उपाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। जिला उपाध्‍यक्ष ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।गुरुवार की देर रात जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जनप्रिय सिंह निवासी अंबा कॉलोनी अपने दोस्तों के साथ घर पर बैठे थे। इसी दौरान रालोद कार्यकर्ता विशाल चौधरी अपने छोटे भाई विनय चौधरी अपने साथ ही दिवाकर और रजत शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे बातचीत के दौरान विशाल चौधरी ने फायर कर दिया। इस हमले में जनप्रिय सिंह बाल-बाल बच गए।सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी ने आरोपित विशाल चौधरी की गाड़ी को कब्जे में ले लिया हालांकि चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। जनप्रिय सिंह ने आरोपित विशाल चौधरी, विनय चौधरी पुत्र कर्ण राजेंद्र सिंह निवासी गढ़ नहर कॉलोनी दिवाकर रजत शर्मा उर्फ राजा निवासी गण साठा कोतवाली के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

error: Content is protected !!