Breaking News

कायस्थ समाज 07 नवम्बर को निकलेगी शोभायात्रा

 

रायबरेली। अद्वितीय चित्रांश महासभा के पदाधिकारियों ने स्थानीय होटल में प्रेसवार्ता की। प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि श्री चित्रगुप्त पूजन के अवसर पर इस बार एक नया इतिहास रचने की तैयारी की जा रही है I शहर की २० से भी ज्यादा सभाओं को एक कर भगवान् चित्रगुप्त की विशाल शोभा यात्रा इस बार 7 नबम्बर को कैपिटल सिनेमा के पास बने प्राचीन भगवान चित्रगुप्त मंदिर से निकाली जायेंगी I जो शहर के प्रमुख चौराहे से होकर पुनः मंदिर आएगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा यात्रा और कलम पूजन में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायका अदिति सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्णिमा श्रीवास्तव रहेगी। इस कार्य को सम्पूर्ण करने मे लगे प्रेदश महासचिव कमल श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की सभी कायस्थ समाज के लोग एक साथ मिलकर इस आयोजन से जुड़ रहे है उन्होंने बताया की उन्होंने सभी सभाओं के प्रमुखों को इसके लिए तैयार किया ताकि पुरे जनपद के कायस्थ समाज की शक्ति का पता चल जाए और लोग भगवान् चित्रगुप्त की महत्ता भी माने Iइस यात्रा में अन्य जिलों से भी कायस्थ बन्धुओं को आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान कायस्थ सभा के पदाधिकारियों के साथ-साथ कायस्थ समाज के अन्य संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान जिला महासचिव अमित श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विजय श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, रविकाश श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

error: Content is protected !!