Breaking News

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन

 

 

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व दीदारगंज आजमगढ़ से बहुजन समाज पार्टी के विधायक सुखदेव राजभर का सोमवार को निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। लखनऊ स्थित चंदन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पिछले दिनों उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान किया था। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता सुखदेव राजभर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन अपूरणीय क्षति है। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना, दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान। ‘सामाजिक न्याय’ को समर्पित आप का राजनीतिक जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि सुखदेव राजभर के निधन का समाचार दुखद है। आप वंचित समाज के लिए समर्पित रहे, आपका जाना समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। परिवारजन के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदेन करें।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कू एप पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं माननीय विधायक सुखदेव राजभर जी का निधन अत्यंत दुःखद है।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजनेता सुखदेव राजभर जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों सहित समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

About Author@kd

Check Also

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुकीमपुर में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

    प्रधानाध्यापिका व शिक्षकों ने छात्राओं को दिए उपहार। खबर दृष्टिकोण सिधौली/सीतापुर । तहसील …

error: Content is protected !!