Breaking News

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

 

 

खबर दृष्टिकोंण

 

रिपोर्ट मो०अहमद चुनई

पुरवा उन्नाव।उत्तर प्रदेश कोलिशन टू इंपॉवर गर्ल्स(यूपी सी ई जी)ने “सशक्त नारी, सशक्त समाज” अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया। (यूपी सी ई जी)उत्तर प्रदेश राज्य के 50 से अधिक संस्थाओं का नेटवर्क है। जो किशोरियों के सशक्तिकरण और उनके समान अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करता है।

गुरु कृपा सेवा संस्थान, उन्नाव जो (यूपी सी ई जी)का सदस्य है ने आज उन्नाव जिले में कार्यक्रम का नेतृत्व किया।यह कार्यक्रम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरवा , उन्नाव के सभागार में आयोजित किया गया जिसमें लगभग 300 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर किशोरियों को उनके कौशल, समान अवसर और सशक्त निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने के लिए सरकारी योजनाओं और नीतियों के साथ समन्वय कर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इन प्रयासों के माध्यम से न केवल किशोरियों को बल मिला बल्कि राज्य की सामाजिक शैक्षिक में भी योगदान सुनिश्चित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट गतिविधियां जैसे संवाद सत्र,सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों को बेटों के समान अवसर मिले बताया गया, इसमें किशोरियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।

इस अवसर पर सी एच सी पुरवा से डॉ० शिल्पी गौतम ने स्वास्य विभाग की जानकारियां साझा की।

पुरवा कोतवाली से मिशन शक्ति टीम की ओर से सुमन यादव ने किशोरियों को महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। साथ ही साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर और महिला हेल्प लाइन नंबर को भी साझा किया।

कार्यक्रम आयोजक संस्था प्रमुख राजेंद्र शुक्ला ने किशोरियों को उनके हक और अधिकार के बारे में बताया।

बाल विकास विभाग की ओर से अंजू देवी ने किशोरियों हेतु कन्या सुमंगला, सुकन्या आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।( यूपी सी ई जी) के दृष्टिकोण को साझा करते हुए मिलान बीद चेंज की प्रोग्राम अधिकारी अंजली सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश कोलिशन टू इंपॉवर गर्ल्स मिलान की एक सुदृढ़ पहल है जो किशोरियों के साथ काम करते हुए उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करती है। इस अभियान के तहत 6 महीने तक उत्तर प्रदेश कोलिशन टू इंपॉवर गर्ल्स (एन जी ओ) सदस्य एकजुट होकर बच्चियों के हक और अधिकार और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाएंगे।

इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बच्चियों को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने गुरु कृपा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित नेक कार्य की सराहना करते हुए आगे भी ऐसे कार्यक्रमों में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर गुरु कृपा सेवा संस्थान द्वारा कक्षा 6 से 9 तक की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम व्यवस्था जिला समन्वयक शशिबाला सिंह ने की ।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या सारिका सिंह , मीना यादव,नीतू मिश्रा,स्वाती अहलूवालिया, जैबुन निशा,शीतल,कंहकसा अन्जुम,छात्राओं में अलमनसरा,जावेरिया, स्वैयता शर्मा,पलकशर्मा,मुस्कान तिवारी,नीशू,अंकिता,आदि उपस्थित रहे।

About Author@kd

Check Also

पूर्व सांसद ने अपने स्वर्गीय पति की 76 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए र्निधन पात्र महिलाओं को दुधारू गाय दानकी!

    *खबर दृष्टिकोण* *रिपोर्ट मो०अहमद चुनई*   पुरवा उन्नाव जनपद की पूर्व सांसद अन्नू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!