Breaking News

लखीमपुर खीरी महिला थाना का सिटी मॉण्टेसरी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण

 

कानूनी जागरूकता और आत्मरक्षा के प्रति मिली उपयोगी जानकारी

 

 

खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा

 

 

 

लखीमपुर खीरी।

सिटी मॉण्टेसरी इंटर कॉलेज द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “मिशन इन्ट्रैक्ट – नॉलेज इज़ पॉवर” के अंतर्गत छात्राओं ने स्थानीय महिला थाना का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानून प्रक्रिया, और उनके अधिकारों के प्रति महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

भ्रमण के दौरान महिला थाना प्रभारी श्रद्धा सिंह ने छात्राओं का स्वागत करते हुए महिला थाने में दर्ज होने वाले विभिन्न मामलों जैसे घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, बाल विवाह और साइबर अपराध के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला थाना महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान है, जहाँ वे बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं साझा कर सकती हैं।इसके अलावा, महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह ने छात्राओं को एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, आपात स्थिति में सतर्क रहने के उपाय, और मोबाइल ऐप्स व हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112 आदि) के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने तकनीकी माध्यमों से शिकायत दर्ज करने और त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई।शैक्षिक भ्रमण में नैनसी, लक्ष्मी, अनामिका, आयुषी, वैष्णवी, अवि, अनुष्का, महक, रिमझिम, शगुन, आस्था, हिफजा, काव्या, अफीफा, जीविका, हर्षिता, जिया सहित बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल रहीं। इनके साथ विद्यालय के शिक्षक अरविन्द पाण्डेय, आर.के. सिंह, उपदेश तिवारी, अंकित जी तथा शिक्षिकाएँ निधि जी, रघुवीर कौर और प्रगति सक्सेना भी उपस्थित रहीं विद्यालय प्रशासन ने इस प्रकार की शैक्षिक गतिविधियों को छात्राओं में कानूनी समझ और आत्मबल विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!