Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अहिल्याबाई की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन

 

 

खबर दृष्टिकोण जुम्मन अली

 

कसया, कुशीनगर। नगर पालिका कुशीनगर के सभागार में मंगलवार के क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूण्य श्लोक अहिल्या बाई होल्कर त्रिशतातब्दी स्मृति अभियान अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा के मुख्य वक्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव द्वारा अहिल्या बाई होल्कर के जीवन वृत पर प्रकाश डाला गया।

     मुख्य अतिथि प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह ने अहिल्या बाई होल्कर के द्वारा अल्प आयु में ही शासन की बागडोर थाम कर सनातन एव राष्ट्र हित मे किये कार्यों जैसे कुए खुदवाना, मन्दिर धर्मशाला सड़को आदि का निर्माण अपने राज्य की सीमा से बाहर पूरे भारत वर्ष किया तथा विषम परिस्थितियों में भी ब्रिटिश हकूमत से लड़ते हुए अपने राज्य की सिमा को अक्षुण्ण बनाये रखा। समापन भाषण में विधायक कुशीनगर पी एन पाठक ने आये हुए समस्त अतिथियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए अहिल्या बाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन धनन्जय मणि व अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अध्या पाण्डेय ने किया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन आनंद, मण्डल अध्यक्ष बच्चा सिंह, राजेश राव , किन्नरेश चौबे, अमरजीत कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह , प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी, ग्राम प्रधान कमलेश पटेल, संजीव सिंह, संजय यादव, शिव प्रताप सिंह, राजेश गुप्ता, मोहन लाल गुप्ता, विजय बहादुर राय, कामोद सिंह , प्रेम गोड़, सभासद धर्मेन्द्र यादव , गुड्डू कुशवाहा , संजीव सिंह आदि उपस्थित रहे।

About Author@kd

Check Also

लखीमपुर खीरी बीजेपी जिला कार्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर मंथन हर नागरिक को मतदान से जोड़ने का संकल्प

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता शिवम मिश्रा लखीमपुर खीरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!