खबर दृष्टिकोण संवाददाता इकराम खान
गुलावठी। थाना क्षेत्र के ग्राम बराल में चोरों ने किसानों के खेतो पर रखे मोटर खोलकर तार चोरी कर लिए। किसानों ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम बराल निवासी किसान सुभाष सिंह पुत्र विक्रम सिंह, कुशन पाल सिंह पुत्र वेदपाल सिंह, रामभूल सिंह पुत्र सरदार सिंह, मनोज कुमार पुत्र रामौतार सिंह, प्रताप सिंह पुत्र छिद्दा सिंह, राजेन्द्र सिंह पुत्र मनवीर सिंह आदि किसान थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात्री में उनके खेतो पर रखे मोटरो को खोलकर अज्ञात चोरो द्वारा तार चोरी कर लिये है। पुलिस ने किसानों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।