(खबर दृष्टिकोण) बाराबंकी… जिले के बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक 3 वर्षिय मासूम बच्चे की कुएं में डूबकर मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां की हालत भी खराब हो गई है। उनका संयुक्त चिकित्सालय में इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर गांव के सूरज कुमार गौतम का 3 वर्षीय मासूम बच्चा राज की शनिवार शाम कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक मासूम राज अपने पिता सूरज कुमार गौतम के साथ गुजरात के अहमदाबाद में रहता था। परिवार शुक्रवार को ही गांव आया था। घटना के समय राज घर के सामने खेल रहा था, तभी वह जमीन की सतह के बराबर स्थित खुले कुएं में गिर गया। काफी देर बाद जब बच्चे की तलाश की गई तो ग्रामीणों ने उसे कुएं में देखा। उसके बाद उसे बाहर निकाला गया। उसे तुरंत संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों की हालत खराब है। राज की मां सदमें से बेहोश हो गई। उसका संयुक्त चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में पंचनामा भर दिया है।
