Breaking News

भोजपुरी कलाकारों ने ऐतिहासिक चैती मेला में बिखेरा जलवा!

 

 

खबर दृष्टिकोण: अनुराग मिश्रा

 

गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में ऐतिहासिक मेला चैती 2025 के ग्यारहवें दिन सांस्कृितक मंच पर भोजपुरी सिंगर अलका सिंह पहाड़िया एण्ड पार्टी के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखीमपुर सदर विधायक योगेश वर्मा, 

विशिष्ट अतिथि सी जी एन पी जी कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष/ नामित सभासद शिव कुमार वर्मा ,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इन्द्रेश वर्मा,

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष /ग्राम प्रधान लाला राम वर्मा ,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय बाजपेयी,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश बाजपेयी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष/प्रधान अरविन्द कुमार यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक कनौजिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमलेश वर्मा,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवीन वर्मा,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजयकांत शुक्ला, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ज्ञान चन्द्र वर्मा,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सत्यराम वर्मा ,कार्यक्रम अध्यक्ष जिला अध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ल रिंकू ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा:- मैं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होनें छात्र जीवन के मित्रो से मिलाने का काम किया है।

कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि,” *आज चेयरमैन विजय शुक्ला रिंकू ने जाति धर्म, पार्टी से अगल सभी को एक साथ बुलाकर समरसता का काम किया है में पालिका अध्यक्ष का धन्यवाद देता हूँ ।

नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सूफी सिंगर बाबा आशुतोष द्विवेदी ने भोजपुरी देवी गीत से की –

1.जगदम्बा घर में दियरा बार अइली हे,

2. स्वागत गीत- आज मेरे पिया घर आएंगे। 

देश गीत- मेरा रंग दे बसंती चोला। 

मस्जिद का तो पता नहीं ये, शंकर जी की काशी है, 

सुनो गौर से दुनियां वालो ये नगरी अविनाशी है।

3. मंगल गाओ अवध में राम आए हैं। खुशी मनाओ अवध में राम आए हैं। 

बरेली की डांसर अंजू, मुस्कान, ने रिकार्डिं गीत पर नृत्य कर शमां बांध दी। 

*वालीवुड सिंगर अलका सिंह पहाड़िया* ने भोजपुरी देवी गीत गाया-

*निमिया के डाल झुलवा, राम आयेगी तो अंगना सजाउगी,* दीप जलाके दिवाली मै मनाउगी।, 

*पल्लो लटके म्हारो पल्लो लटके।* 

आर के इवेंट्स लखीमपुर द्वारा आर्गन पर पंकज, गिटार पर विनय, पैड पर राजेश दीक्षित, तबला पर दीपक सिंह, ढोलक पर हरेंद्र शर्मा और आकाश ने साथ दिया। 

————–

बाक्स-

चैती मेला में आज

छोटी काशी के ऐतिहासिक मैला चैती के सांस्कृतिक मंच पर 16 अप्रैल को सीनियर गायन रात आठ बजे से ।

About Author@kd

Check Also

समाजवादी लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत हुए पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी रियाजुल्ला खान

  खबर दृष्टिकोण संवाददाता/ महताब आलम सोनू   बरवर खीरी:- उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!