Breaking News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोला ने मनाया समरसता जागरण उत्सव, नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा से संघ सेवको का हुआ भव्य स्वागत।

 

खबर दृष्टिकोण: अनुराग मिश्रा

 

गोला गोकर्णनाथ खीरी।

डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत जिला गोला के द्वारा समरसता जागरण उत्सव आयोजन केंन ग्रोवर्स नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज गोला से राजेंद्र गिरी स्मारक स्टेडियम तक पथ संचालन का आयोजन कर मनाया गया ।

 मुख्य अतिथि के रूप में विभाग प्रचारक अभिषेक के द्वारा आरएसएस का ध्वज फताका फहराकर व डॉ० केशव बलिराम हेडगेवार व गोलवलकर तथा डॉ० भीमराव अंबेडकर के चित्र पर सयुक्त रूप से पुष्पांजलि अर्पित कर विभाग प्रचारक अभिषेक ने सम्बोधन में कहा आज का दिन हम सभी के लिए विशेष है क्योंकि आज देश के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अवतरण दिवस भी है। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवन बहुत सारी सामाजिक कुरीतियों का सामना करते हुए जीवन भर संघर्ष किया। बाबा साहब कोई साधारण व्यक्ति नहीं थे। उन्होंने आगे कहा कि हमारे समाज को जाति के आभद्वार पर बांटने का काम किया गया। हमारे देश में कई महिलाओं ने राज्य को चलाया हमारे यहां ऐसी कोई प्रथा नहीं थी हमारे यहां शिक्षण के लिए महिलाओं को भेजा जाता था। दलित शब्द कैसे आया इस पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। वर्तमान में आज भारत फिर से विश्व गुरु बनने जा रहा है।

संघ में जाति धर्म पंथ में विभाजित नहीं है। भारत के एक प्रचारक का पूरे विश्व में डंका बजा रहा है। भारत भविष्य अखंड भारत जरूर बनेगा। शाखा

संघ की आत्मा है संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है जिला प्रचारक शिव प्रकाश ने कहा कि पथ संचलन साहस शौर्य धैर्य और पराक्रम का प्रतीक है संघ दुनिया का एक मात्र ऐसा संगठन है जिसके स्वयं सेवक प्रत्येक आपदा में अग्रिम पंक्ति में खड़े होते है। संबोधन के उपरांत पथ संचलन प्रारंभ हुआ स्वंयसेवको जो की केन ग्रोवर्स नेहरू डिग्री कालेज लखीमपुर रोड नानक चौकी से सिनेमा रोड ,अलीगंज रोड,नगर के सदर चौराहे होते हुए मोहम्मदी रोड ,मिल डाइवर्जन, खुटार रोड सहित नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः केन ग्रेअर्स नेहरू डिग्री कालेज लखीमपुर रोड पर आकर पथ संचालन समापन हुआ। इस दौरान पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवकों का नगर के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्वयं सेवकों ने घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाकर अनुशासन और एकता व समरसता का संदेश दिया। पथ संचलन में राष्ट्रभक्ति के नारों से गोला नगर का वातावरण गुंजायमान हो गया ।स्वयंसेवकों की अनुशासित परेड और राष्ट्रभक्ति के नारों ने जनमानस को प्रेरित किया। जिले से काफी संख्या में आये हुए स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर खंड कार्यवाह संघचालक डॉ राम राखन , खंड संघचालक शरद ,खंड सह संघचालक राकेश, महेंद्र त्रिपाठी, ओमप्रकाश गुप्ता,विपिन कुमार मिश्रा जिला प्रभारी हिन्दू युवा वाहिनी, लोकेंद्र प्रताप सिंह सहित हजारों की संख्या में स्वंयसेवक उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर रविंदर कुमार पांडे एस आई अरविंद मौर्य सहित भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहा।

About Author@kd

Check Also

सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल

    खबर दृष्टिकोण संवाददाता इकराम खान गुलावठी। बुलंदशहर मार्ग पर ग्राम बराल के निकट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!