खबर दृष्टिकोण संवाददाता जाकिर खाँन
बुलंदशहर/ खुर्जा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल खुर्जा मैं दिनांक 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष डीके शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक खुर्जा मीनाक्षी सिंह उपस्थित रहे सम्मेलन के अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की।खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने खेती रोजगार और आर्थिक मोर्चा पर प्रभावी कार्य किया है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का आहान किया। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि भाजपा ने दो सीटों से शुरुआत कर आज 300 से अधिक सीटों तक का सफर तय किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनी है। उन्होंने इसे भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में अहम कदम बताया सदस्य वह होता है जो काम से कम 50 लोगों को भाजपा का सदस्य बनाते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार सैनी, जिला उपाध्यक्ष दीपक दूल्हेरा, जिला उपाध्यक्ष राजीव बंसल, नरेश सोलंकी मुंडा खेड़ा मंडल, पुष्पेंद्र चौधरी जावामंडल, दीपक चौहान अरनिया, सचिन शर्मा नगर मंडल समेत सैकड़ो पदक पदाधिकारी वह कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम में पार्टी की एक जुटता, राष्ट्रवाद और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया
