Breaking News

अब डीएम ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, तीन तहसीलदारों के क्षेत्र बदले

 

 

 

 

 

(खबर दृष्टिकोण) बाराबंकी… जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने तीन तहसीलदारों का तबादला कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत रामनगर के तहसीलदार भूपेंद्र सिंह को नवाबगंज का नया तहसीलदार बनाया गया है। वहीं नवाबगंज में तैनात तहसलीदार शरद सिंह को सिरौलीगौसपुर का तहसीलदार बनाया गया है। डीएम शशांक त्रिपाठी की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक सिरौलीगौसपुर के तहसीलदार न्यायिक आजीत कुमार जायसवाल को रामनगर का तहसीलदार नियुक्त किया गया है। नवाबगंज के तहसीलदार शरद सिंह को सिरौलीगौसपुर का तहसीलदार बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हे इसी तहसील में तहसीलदार न्यायिक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं अब नवाबगंज में तहसीलदार की जिम्मेदारी रामनगर तहसील में तहसीलदार रहे भूपेंद्र विक्रम संभालेंगे। जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक ये आदेश तत्काल रूप से प्रभावी होगा।

About Author@kd

Check Also

कपड़ा व्यवसायी ने खुद को मारी गोली

        खबर दृष्टिकोण अली अब्बास अशरफ – बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!