Breaking News

सिद्धनाथ मंदिर से रामनवमी पर निकलेगी धूमधाम से विशाल श्री राम शोभा यात्रा 

 

 

ख़बर दृष्टिकोण उन्नाव संवाददाता अजीत कुमार यादव

 

उन्नाव 23 मार्च 25 को 6 अप्रैल रामनवमी के पर्व पर निकलने वाली विशाल राम शोभा यात्रा की योजना बैठक सिद्धनाथ मंदिर हजारी टोला उन्नाव में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पंडित गिरजा शंकर अवस्थी ने की। बैठक में उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए चंद्रप्रकाश गुप्ता ने कहा कि राम केवल राम ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति का अधिष्ठापन तत्व है। यह भारतीय संस्कार परम्परा की रीढ़ है। यह सनातन धर्म व संस्कृति का प्राण तत्व है यह शब्द राष्ट्र मंगल का जय घोष है। राम आदर्श के चरण बिंदु है विनम्रता के शिखर हैं मैत्री भाव के गौरव है। वात्सल्य के गागर हैं भगवान राम हर जन के रोम-रोम में बसे हैं। विशाल राम शोभा यात्रा भव्य व दिव्य निकालने का सभी सनातनी भाइयों को आवाहन किया। बैठक को संबोधित करते हुए विनोद शर्मा एडवोकेट ने कहा कि 6 अप्रैल को निकलने वाली राम शोभा यात्रा में विशेष आकर्षण झांकियों से सुसज्जित घोड़े रथों व गाजे बाजे के साथ राम शोभा यात्रा ठीक 2ः00 बजे सिद्धनाथ मंदिर से निकाली जाएगी। जिसका नेतृत्व संतों के द्वारा किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए रेखा शुक्ला ने कहा कि 30 मार्च 2025 को नव संवत्सर 2082 मनाया जाएगा। रामनवमी के दिन अधिक से अधिक संख्या में राम शोभा यात्रा में सम्मिलित हो। बैठक में मुख्य रूप से सम्मिलित सुरेश मिश्रा नगर समरसता प्रमुख विहिप सतीश शुक्ला, कमलेश शुक्ला, महेश द्विवेदी, अमरीश गोस्वामी, दुर्गेश गुप्ता वेद प्रकाश तिवारी दिवाकर तिवारी मुन्ना गोस्वामी सुख श्याम वर्मा, विकास बाबू मिश्र, सर्वेश शुक्ला, देवेंद्र वाजपेई, संजय बाजपेई, विराट पाठक, पुती गुप्ता, आशीष गुप्ता, सरवन लोधी, प्यारे कुरील, बिट्टो सिंह, जगदीप निगम, हनुमान प्रसाद, कमल वर्मा, दीपू यादव, श्यामलाल कुशवाहा, हरनाम सिंह, राकेश राजपूत, मुकेश रावत आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About Author@kd

Check Also

पूर्व सांसद ने अपने स्वर्गीय पति की 76 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए र्निधन पात्र महिलाओं को दुधारू गाय दानकी!

    *खबर दृष्टिकोण* *रिपोर्ट मो०अहमद चुनई*   पुरवा उन्नाव जनपद की पूर्व सांसद अन्नू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!