Breaking News

नगर अध्यक्ष ने जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री को भेजा पीड़ित सफाई कर्मियों का पत्र

 

खबर दृष्टिकोण, जिला संवाददाता

बाराबंकी: अधिशासी अधिकारी रामनगर द्वारा किए गए अपमान से आहत सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई। सफाई कर्मियों ने नगर अध्यक्ष रामशरण पाठक को पत्र देकर न्याय दिलाए जाने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष को दिये गये पत्र में सफाई कर्मियों ने कहा है कि बुधवार को द्वितीय पाली में तहसील एवं नगर कार्यालय को जाने वाले मार्ग पर नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर सफाई कर रहे थे। कि इसी दौरान ई.ओ अशोक कुमार खरवार ने कार्य करने से रोक दिया। सार्वजनिक रूप से अपमानित होने के चलते गुरुवार को सुबह काम पर जाने के बजाय नाराज सभी सफाई कर्मी ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठ गये। नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे नगर अध्यक्ष को सफाई कर्मियों ने लिखित ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की है। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि अधिशासी अधिकारी ने हम सभी को उक्त मार्ग को विवादित बताकर अपमानित किया। सनद रहे बीते दिनों उक्त सड़क मार्ग पर उच्च न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया गया था। जिसके मलबे से नालियां जाम हैं, नालियां चोक होने के कारण नालियों का पानी सड़क मार्ग पर बह रहा है। पर्व के मद्देनजर सफाई का कार्य करने में ईओ को क्या समस्या है यह समझ से बाहर है। उक्त मामले में अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार खरवार से हमारे संवाददाता ने दूरभाष पर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कहते हुए फोन काट दिया कि वो किसी आवश्यक कार्य में व्यस्त हैं, जिससे उनका पक्ष नहीं जाना जा सका। नगर पंचायत चेयरमैन संघ जिलाध्यक्ष कहना था कि यदि अधिशासी अधिकारी के द्वारा सफाई कर्मियों के साथ ऐसा व्यवहार किया गया है तो न्यायोचित नहीं है। अपमान से आहत सफाई कर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो जल्द ही सफाई कर्मचारी लाम बंद होकर नगर की विद्युत और पानी की व्यवस्था को भी ठप कर देंगे।

बुधवार को द्वतीय पाली में नगर पंचायत रामनगर में सफाई कर्मचारियों को सफाई करने से रोके जाने पर सुपरवाइजर ने मामले की जानकारी दूरभाष पर नगर अध्यक्ष को दी इसके बाद नगर अध्यक्ष ने दूरभाष पर अधिशासी अधिकारी से बात करने की कोशिश की परंतु अधिशासी अधिकारी ने नगर अध्यक्ष से बात करना तक मुनासिब नहीं समझा। इसके बाद सफाई कर्मचारियों द्वारा दिए गए पत्र को नगर के चेयरमैन ने उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, बाराबंकी जिलाधिकारी सहित संबंधित विभाग के मुख्य सचिव और निर्देशक को भी पत्र लिखकर सफाई कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग की है।

About Author@kd

Check Also

पुलिस व गौ तस्करों में हुई मुठभेड़, गौ वध हत्यारे के पैर में पुलिस की लगी गोली, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार 

    पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक अवैध तमंचा, कारतूस, जानवर काटने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!