Breaking News

ब्लाक प्रमुख संग ग्रामीणों ने सुनी मन की बात, बड़ी तादद में लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

 

 

_इंटरलोकिंग मार्ग का हुआ उद्घाटन_

 

खबर दृष्टिकोण, जिला संवाददाता अतुल कुमार श्रीवास्तव

 

बाराबंकी। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विकास खण्ड देवा की ग्राम पंचायत टिकरिया में ग्राम प्रधान राजेन्द्र यादव के आवास पर ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह यादव की उपस्थिति में सैकड़ों ग्रामीणों के साथ बड़ी स्क्रीन पर देखा व सुना गया। मन की बात को सुन प्राभावित हुए लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात देवा ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह यादव ने ग्राम पंचायत टिकरिया में हाइवे से पीर बाबा मजार तक व ग्राम पंचायत मियांपुर मजरे अछरीपुरवा में किसान पथ मन्दिर से अछरीपुरवा मार्ग पर निर्मित इंटरलॉकिंग मार्ग का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचें देवा ब्लाक प्रमुख का ग्रामवासियों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व ब्लाक प्रमुख इच्छवाक मौर्या, पूर्व प्रधान बरेठी रामनाथ यादव, देवगांव प्रधान आनंद सिंह, प्रधान मियापुर राम चन्द्र, टिकरिया प्रधान राजेन्द्र यादव, रामू यादव, रोहित यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे l

About Author@kd

Check Also

कपड़ा व्यवसायी ने खुद को मारी गोली

        खबर दृष्टिकोण अली अब्बास अशरफ – बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!