Breaking News

नगर निगम ने 50 करोड़ की ज़मीन कराई कब्ज़ा मुक्त 

 

 

लखनऊ।शासन के आदेशों के क्रम में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार नगर में अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही एवं सरकारी भूमियों,संपत्तियों को कब्ज़ा मुक्त करवाये जाने लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं।अभी तक करोड़ो रुपयों की विभिन्न सरकारी भूमि/संपत्ति, जो विगत लंबे समय से कब्जे में थीं, उन्हें खाली करवाया जा चुका है और लगातार एक के बाद एक बड़ी कार्यवाहियों को अमल में लाया जा रहा है।उसी क्रम में आज 50 करोड़ की कीमती ज़मीन को कब्ज़ा मुक्त कराया गया।

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ

संवाददाता लखनऊ।

 

 

नगर निगम लखनऊ द्वारा सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के अभियान के क्रम में बुधवार को नगर आयुक्त लखनऊ इंद्रजीत सिंह द्वारा जारी निर्देश के अनुक्रम में अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव एवं उप‌ जिलाधिकारी सरोजनी नगर के प्रयास से ग्राम हरिहर पुर की गाटा संख्या 636 आदि का संयुक्त सीमांकन कराया गया। जाँच रिपोर्ट में पाये गये अवैध अतिक्रमण को मौके पर नगर निगम के तहसीलदार अरविन्द पाण्डेय व नायब तहसीलदार नीरज कटियार के नेतत्व में लेखपाल अनूप गुप्ता, सुभाष कौशल व आलोक यादव एवं थाना सुशान्त गोल्फ सिटी द्वारा उपलब्ध कराये गये पुलिस बल के सहयोग से शान्तिपूर्ण ढंग से नगर निगम की भूमि से अवैध कब्जा हटा दिया गया। यहाँ उन्लेखनीय है कि गाटा संख्या 636 में स्थित नगर निगम की भूमि बेशकीमती है जो अंशल में स्थित लूलू मॉल के विपरीत दिशा में शहीद पथ की सर्विस लेन के निकट में स्थित है, इसलिए कुछ पेशेवर डीलरी द्वारा अवैध कब्ज़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि इसने एक डीलर द्वारा गाटा संख्या 636 में ऊसर खाते की भूमि में विनिमय कराकर क्षेत्रफल 0.521 हे० भूमि प्राप्त की, उसकी आड़ में उससे कहीं अधिक क्षेत्रफल में कब्जा देकर नगर निगम की भूमि को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया जा रहा था। आज के इस अभियान में गाटा संख्या 636, 234, 221, व 632 से क्षेत्रफल 159003 वर्ग फुट नगर निगन की भूमि कब्ज़ा मुक्त करायी गयी।उक्त कब्ज़ा मुक्त कराई गई भूमि का बाजारू मूल्य लगभग 50 करोड़ रुपये आंकलित किया गया है।

About Author@kd

Check Also

हिंद मेडिकल कॉलेज में एक और छात्र ने की आत्महत्या

  _उपस्थिति कम होने से परेशान था एमबीबीएस छात्र_ खबर दृष्टिकोण, जिला संवाददाता अतुल कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!