Breaking News

सदस्यता अभियान की समीक्षा में गोसाईगंज पहुंचे रक्षा मंत्री के पुत्र नीरज सिंह 

 

ख़बर दृष्टिकोण लखनऊ

गंगा चरण

गोसाईगंज,लखनऊ। मोहनलालगंज विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गोसाईंगंज ब्लॉक में आज सदस्यता अभियान की समीक्षा करने पहुंचे राजनाथ सिंह के सुपुत्र नीरज सिंह। गोसाईगंज के ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा डिंपल की अगुवाई में लगातार सदस्यता अभियान गतिमान है। हजारों लोगों को जोड़ा जा चुका है। सदस्यता अभियान के तहत आज गोसाईगंज ब्लॉक के सभागार में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता का अभियान चलाया गया। जिसके मुख्य अतिथि नीरज सिंह इस अभियान के अवध क्षेत्र के प्रभारी रहे। साथ में विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ के यशस्वी जिलाअध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, गोसाईगंज के यशस्वी ब्लॉक प्रमुख विनय कुमार वर्मा डिंपल, हंसराज रावत, अमेठी के मंडल अध्यक्ष पंकज नयन वर्मा, गोसाईगंज के मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, शंभू नाथ पांडे, विजयपाल सिंह, संतोष शर्मा, प्रणवीर सिंह, मोहनलालगंज के ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला, ज्ञानवती रावत सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। भारी संख्या में उपस्थित लोगों को नीरज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी की नीति व सिद्धांत पर चलने की शपथ दिलाई।इस सफल कार्यक्रम के आयोजक गोसाईगंज ब्लॉक प्रमुख विनय कुमार वर्मा डिंपल ने आए हुए सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

About Author@kd

Check Also

निजी फैक्ट्री मालिक ने पेश की मिसाल, बेटे की शादी से पहले कर्मचारियों संग मनाई खुशियां

  फैक्ट्री परिसर में भोज व डीजे पर झूमे कर्मचारी, उपहार पाकर खिले चेहरे…... ख़बर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!